शुक्रवार, 10 जनवरी 2014

"ज्योतिष की दृष्टि में "कन्या राशि विशेष =2014? {झा शास्त्री }

"ज्योतिष की दृष्टि में "कन्या राशि विशेष =2014? {झा शास्त्री }

कन्या राशि के जातकों को सन 2014 में सामाजिक मान -सम्मान एवं श्री वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा । घर में त्यौहार जैसा माहौल रहेगा । रोजगार में पर्याप्त उन्नति होगी । विवादों से छुटकारा होगा । मनोरंजन की सुख सुविधा मिलेगी । करमोद्योग में तत्परता बनी रहेगी । पड़ौसियों से सम्बन्ध सुधरेंगें । समय रहते आर्थिक समस्या सुलझ जायेगी । मंगलोत्सव मिलन ,आमोद -प्रमोद ,एवं हास्य रस बढ़ेगा । प्रेम प्रसंग का चक्कर भी चलेगा । दूर -समीप की यात्रा का सुयोग है । नौकरी पेशा वर्ग फायदे में रहेगा । तरक्की से मन प्रसन्न होगा । कुछ विषयों पर भाग्य साथ दगा । परिवार में वैमनस्य से बचें । कुछ समय ज्ञानबर्धन में बीतेगा । बढ़ती अभिलाषाएं अनैतिक कार्यों कि ओर प्रेरित करेंगीं । राजनैतिक गठजोड़ का संयज सुखद रहेगा । वाणी पर नियंत्रण रखें । मिथ्यापवाद ,अनावश्यक भ्रमण से बचें । अंध मित्रता नुकसान देगा । सेहत पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा । लम्बी लाभकारी योजनाओं में निवेश होगा । आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलेगी । पुराने मित्र से मिलन ,इच्छित सहयोग से मन खुश रहेगा । संतान से नए अनुभव होंगें । वाहन ,मकान ,लेन -देन में रूचि बढ़ेगी । किसी से व्यर्थ का झगड़ा मोल न लें । 
   नव वर्ष मंगलमय हो इसके लिए क्या -क्या करें -----रत्न -पन्ना और हीरा को धारण का सकते हैं । हरे रंग का वस्त्र बुधवार को पहने से लाभ हो सकता है । पक्षियों को दाना बुधवार या प्रत्येक दिन खिलने से लाभ हो सकता है । माता -पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से लाभ विशेष होगा । प्रेषकः ज्योतिष सेवा सदन [मेरठ -भारत }=www.facebook.com/pamditjha- निःशुल्क ज्योतिष जानकारी एकबार मित्रता से रात्रि-6. 30 से 8 . 30 तक फ़ोन के द्वारा प्राप्त करें । विदेशों में रहते हैं स्काइप पर एकबार फ्री जानकारी प्राप्त करें । https://www.facebook.com/kanhaiyalal.jhashastri कृष्णपुरी धर्मशाला देहली गेट मेरठ भारत सहायता सूत्र =09897701636 +09358885616

गुरुवार, 9 जनवरी 2014

ज्योतिष की दृष्टि में "सिंह राशि =2014 विशेष?" {झा शास्त्री }

ज्योतिष की दृष्टि में "सिंह राशि =2014 विशेष?" {झा शास्त्री }
-----सन 2014 अर्थात संवत 2071 में सिंह राशि के लोगों को नाम और दम दोनों का लाभ मिलेगा । किसी खास काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा । लम्बी योजना का शुभारम्भ होगा । पूर्ण मित्र सहयोग मिलेगा । कर्मोद्योग में तत्परता बनी रहेगी । परिवार में सरसता का वातावरण बनाएं रखें । निम्नस्तरीय जनसम्पर्क से लाभ तो बड़े अधिकारी से अनबन सम्भव है । असमंजस की स्थिति में सूझबूझ से काम लें । बच्चों को प्रिय वस्तु मिलने से ख़ुशी मिलेगी । पुराने दोस्तों के मिलने से मन में नई उमंग आ सकती है । सांसारिक सुखोपभोग ,सम्मानवृद्धि ,भाग्य विकास का सुयोग चल रहा है । नई खोज में रूचि बढ़ेगी । विचाराधीन काम देर से बनेगा । आर्थिक समस्या सामने आ सकती है । अच्छी खबर से मन खुश होगा । घर गृहस्थ की समस्या समय रहते सुलझेगी । धर्म और अध्यात्म का मार्ग सद्बद्धि देगा । अवरोध -विरोध के चलते संकल्पित कार्य पूर्ण होगा । साल के उत्तरार्ध में किसी समस्या का सामना करना होगा । संतान सुख मिलेगा । सम्पति, वाहन,भवन के लाभ हो सकते हैं नौकरी या व्यापार में उन्नति होगी । साहित्य ,संगीत एवं ललित कलाओं मेंरूचि बढ़ेगी । नए मेहमान आ आगमन होगा । असामान्य परिस्थितियों में सहस रखें । आपके भाग्य का सितारा चमकेगा । सुखद समाचार मिलेगा । 
--------रत्न -माणिक और पुखराज पहन सकते हैं । सूर्य की उपासना में आदित्यहृदय स्तोत्र का पथ उत्तम रहेगा । रविवार को 2 ,4 या 5 गायों को गुड खलने से लाभ मिलेगा । रविवार को लाल वस्त्र पहन सकते हैं । रविवार को नमक का प्रयोग नहीं करें । पत्नी के विचार मानने से उन्नति होगी । प्रेषकः ज्योतिष सेवा सदन [मेरठ -भारत }=www.facebook.com/pamditjha- निवेदक = आपका ज्योतिष सेवा सदन {कन्हैयालाल झा शास्त्री }निःशुल्क ज्योतिष जानकारी एकबार मित्रता से रात्रि-6. 30 से 8 . 30 तक फ़ोन के द्वारा प्राप्त करें । विदेशों में रहते हैं स्काइप पर एकबार फ्री जानकारी प्राप्त करें । https://www.facebook.com/kanhaiyalal.jhashastri कृष्णपुरी धर्मशाला देहली गेट मेरठ भारत सहायता सूत्र =09897701636 +09358885616

बुधवार, 8 जनवरी 2014

"ज्योतिष की दृष्टि में "कर्क -राशि -विशेष =2014 ?{झा शास्त्री }

"ज्योतिष  की दृष्टि में "कर्क -राशि -विशेष =2014 ?{झा शास्त्री }

---नव वर्ष 2014 में कर्क राशि के जातकों को अनावश्यक दूःश्चिंताओं से मन क्षुब्ध रहेगा । शत्रु जनित षड़यंत्र लोकोपवाद से बचे रहें । नई उपलब्धियाँ मेह्नत से मिलेगी । सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा । किसी अनजान व्यक्ति से लाभ होगा । करमोद्योग में ग्रहानुसार तत्परता से लाभ होगा । स्वजनों से सुख ,पारिवारिक मंगल कार्यों की ख़ुशी होगी । रचनात्मक कामों में मन लगेगा । विपरीत परिस्थितियों में क्रोध पर काबू रखें । गृहस्थी की समस्या सुलझ जायेगी । राजकीय मदद मिलेगी । अचानक लाभ होगा ।पदाधिकारी की चिंता अंतर्विरोध को जन्म दे सकती है । दूर -समीप की यात्रा का संयोग बनेगा । जन सम्पर्क अच्छा रहेगा । दीर्घ कालीन विवाद समाप्त होगा । सुख की सामग्री खरीदी जायेगी । धार्मिक सामाजिक कार्यों से कहीं जाना होगा । पड़ौसियों से विवाद से बचें । इच्छित उन्नति की ओर बढेंगें । युवावर्ग की महत्वाकांक्षा पूरी होगी । महिलावर्ग का समय रचनात्मक कामों में व्यतीत होगा । व्यापारी तबके को लाभ मिलेगा । लाभ -हानि का योग सामान रहेगा । बीमारियां परेशान करेंगीं । प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी । सम्पति ,वाहन ,भवन के योग हैं । 
 --------सही साल बीते क्या करें -----मोती नाग धारण करें ,शिव की उपासना करें ,सफेद वास्तु का सोमवार को दान करें । स्वेत वस्त्र सोमवार को पहनें । मन को प्रसन्न रखें । ---निःशुल्क ज्योतिष जानकारी मित्रता से एकबार प्राप्त करें -शाम -6. 30 शाम से 8 . 30 रात्रि तक । किन्तु जानकारी लेने से पूर्व चैट पर राम राम लिखना होगा इसके बाद भारत में रहने वाले मित्रों को केवल फ़ोन से ही जानकारी मिलेगी =09897701636 +09358885616 ,अगर आप विदेशों में रहते हैं तो स्काइप भी एकबार ज्योतिष की जानकारी शाम को प्राप्त कर सकते हैं । -प्रेषकः ज्योतिष सेवा सदन [मेरठ -भारत }पेज को पढ़ने के लिए इस लिंक पर जायें =www.facebook.com/pamditjha-   दोस्ती के लिए इस लिंक पर जायें = https://www.facebook.com/kanhaiyalal.jhashastriकृष्णपुरी धर्मशाला देहली गेट मेरठ भारत सहायता सूत्र =09897701636 +09358885616

मंगलवार, 7 जनवरी 2014

"ज्योतिष की दृष्टि में "मिथुन राशि =2014 ?{झा शास्त्री -मेरठ }

"ज्योतिष की दृष्टि में "मिथुन राशि =2014 ?{झा शास्त्री -मेरठ }

----मिथुन राशि के जातक के लिए 2014 फायदेमन्द वर्ष रहेगा । कोई नई योजना बन सकती है । स्थानांतरण की सम्भावना बनेगी । नये मित्रों से मदद मिल सकती है । कारोबार में उन्नति होगी । समयानुसार कार्य को पूरा करने की कोशिश करें । स्वास्थ कुछ ढीला रहेगा । उन्नति के लिए प्रयासरत रहें समय आपके अनुकूल है । व्यवसाय में कोई नया समझौता होगा । शत्रुभय व्याप्त रहेगा । रुके हुए कामों को बनाने की कोशिश करें । प्रियजन की मिलन से ख़ुशी मिलेगी । वर्त्तमान परिश्रम का फल भविष्य में मिलेगा । भाग्य का सितारा बुलंद होगा । भौतिकवादी दृष्टिकोण के चलते विलासिता की वस्तुओं पर अपव्यय न करें । रोग ,चिंता एवं मानसिक परेशानी बनी रहेगी । मंगलोत्सव में जाना पड़ेगा । नये मेहमान का आगमन होगा । आध्यात्मिक क्षेत्र में मन रमेगा । लाभालाभ सामान रहेगा । आगंतुकों से खर्च बढ़ेगा । इष्ट मित्रों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा । वाहन चलाने में सावधानी बरतें । गृहणियाँ मन पसंद वास्तु की खरीदारी करेंगीं । पढ़ाई या व्यवसाय हेतु परदेश भ्रमण का अवसर मिलेगा । अभीष्ट कार्य कि सिद्धि से प्रसन्नता मिलेगी । आर्थिक मामलों में सहयोग अनुकूल रहेगा । भवन ,वाहन अचल सम्पति का लाभ होगा । 
-------नव वर्ष को सुखद बनाने के लिए -पन्ना के साथ हीरा उत्तम रहेगा । चने की दाल एवं गुड गाय को गुरूवार को खिलाएं । बुधवार को उधार लेन -देन न करें । गणपतिजी की आराधना से लाभ होगा । बुधवार को हरे वस्त्र को  धारण करें । ---------निःशुल्क ज्योतिष जानकारी मित्रता से एकबार प्राप्त करें -शाम -6. 30 शाम से 8 . 30 रात्रि तक । किन्तु जानकारी लेने से पूर्व चैट पर राम राम लिखना होगा इसके बाद भारत में रहने वाले मित्रों को केवल फ़ोन से ही जानकारी मिलेगी =09897701636 +09358885616 ,अगर आप विदेशों में रहते हैं तो स्काइप भी एकबार ज्योतिष की जानकारी शाम को प्राप्त कर सकते हैं । -प्रेषकः ज्योतिष सेवा सदन [मेरठ -भारत }पेज को पढ़ने के लिए इस लिंक पर जायें =www.facebook.com/pamditjha-   दोस्ती के लिए इस लिंक पर जायें = https://www.facebook.com/kanhaiyalal.jhashastriकृष्णपुरी धर्मशाला देहली गेट मेरठ भारत सहायता सूत्र =09897701636 +09358885616

सोमवार, 6 जनवरी 2014

"ज्योतिष की दृष्टि में "वृष राशि =2014 ?"{झा शास्त्री -मेरठ भारत }
-------नव वर्ष वृष राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करेगा । क़ानूनी विवाद में सफलता मिलेगी । भूमि -वाहन लेन -देन का विचार पूरा होगा । स्थान परिवर्तन सुखद रहेगा । बच्चों को प्रिय वस्तु की प्राप्ति होगी । सरकारी लाभ की सम्भावना कम है । मेहनत के चलते स्वास्थ  पर भी ध्यान दें । दैनिक कार्यभार से चिंता बढ़ेगी । बड़े अधिकारी से हां में हां मिलाने से ही लाभ होगा । मेहमानों का आगमन विशेष होगा । शुभाशुभ समाचार का वर्ष रहेगा । उत्तम ग्रहचाल से विशुद्ध लाभ अधिक होगा । व्यापारी वर्ग बेहद खुश होगा । धार्मिक कामों से यश बढ़ेगा । नौकरी सम्बंधित सूचना मिलेगी । किसी की कही सुनी बातों में न आयें । पड़ौसी ईर्ष्या करेंगें । दूर देश की यात्रा होगी । व्यर्थ परिचर्चा न करें । परिवार में सरसता का योग बनेगा । साझेदारी के लफड़ों से बचें । अपनी भूल का अहसास होगा । प्रेम प्रसंग का चक्कर चलेगा । रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें । देवदर्शन होगा । तबादला तरक्की वाला रहेगा । कोइ आपको गुमराह कर सकता है । विरोधियों कि गतिविधियों से अवगत रहें । प्रियजन का वियोग मंन दुःखायेगा । भाग्य विकास से सितारा चमकेगा । महिलाओं को सम्मान मिलेगा ।
-------इस वर्ष पहने योग्य रत्न -हीरा या जरीकन ,के साथ पन्ना उत्तम रहेगा ।
--वर्जित चीजें -खटाई {खट्टा }सम्बंधित चीजें -शुक्रवार को न खाएं ।
-----पूजा --शिव की या इष्ट की शुक्रवार को विशष करें ।
---दान --शुक्रवार को सफेद वस्तु का दान से लाभ होगा । प्रेषकः ज्योतिष सेवा सदन [मेरठ -भारत }=www.facebook.com/pamditjha-  कार्यालय सूत्र -09897701636 +09358885616 -निःशुल्क ज्योतिष जानकारी एकबार मित्रता से रात्रि-6. 30 से 8 . 30 तक फ़ोन के द्वारा प्राप्त करें । विदेशों में रहते हैं स्काइप पर एकबार फ्री जानकारी प्राप्त करें । https://www.facebook.com/kanhaiyalal.jhashastri कृष्णपुरी धर्मशाला देहली गेट मेरठ भारत सहायता सूत्र =09897701636 +09358885616
--अमल क्या करें ---सफेद वस्त्र शुक्रवार को धारण करें ,साथ ही वाणी को मधुरता दें लाभ मिलेगा ।

रविवार, 5 जनवरी 2014

"ज्योतिष की दृष्टि में -मेष राशि =2014 ?{झा शास्त्री -मेरठ }

"ज्योतिष की दृष्टि में -मेष राशि =2014 ?{झा शास्त्री -मेरठ }

-----सन 2014 संवत 2071 में मेष राशि के लोगों को बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी । क्रोध से हानि होगी अर्थात वाणी को मधुर बनाने से ही लाभ मिलेगा । नये सम्बन्ध से भाग्योदय होगा । सामाजिक कार्य से सम्मान मिलेगा । दोस्तों के साथ या परिवार के साथ लम्बी यात्रा होगी । व्यापारी वर्ग को विशेष परिश्रम करना होगा । नई योजना की ओर विशेष ध्यान रहेगा । अचानक लाभ होगा । भूमि ,वाहनादि के लेन -देन का विचार पूरा होगा । रुका हुआ धन देर से मिलेगा । व्यक्तित्व में निखार आयेगा । अधूरा पड़ा काम किसी के सहयोग से पूरा होगा । मनोरंजन में समय बीतेगा । दोस्तों से मतभेद होगा । भूमि ,वाहन ,भवन ,के योग हैं । नया राजनैतिक सम्बन्ध अच्छा रहेगा । बच्चो कि पढ़ाई -लिखाई अच्छी होगी तथा संतान से लाभ होगा । सामाजिक धार्मिक कार्यों और भगवत भजन में मन लगेगा । रूपये -पैसे का सोच समझकर खर्च करें । नए रोजगार का रास्ता मिलेगा । पुराने रोग -ऋण से छुटकारा मिलेगा । महिला वर्ग को विशेष लाभ होगा । जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा । 
 ------ नव वर्ष में क्या करें --माता -पिता और गुरु का नित्य आशीर्वाद प्राप्त करें । शनिवार को पक्षियों को दाना डालें या कुत्ते को दूध पिलायें । गणपति जी की दूर्वा से ॐ गं गणपतये नमः से आरधना करें प्रत्येक बुधवार को लाभ मिलेगा । मंगलवार को लाल वस्त्र धारण करें । मूंगा रत्न स्वर्ण में धारण कर सकते हैं ।  
आपका नव वर्ष मंगलमय हो ----प्रेषकः ज्योतिष सेवा सदन [मेरठ -भारत }=www.facebook.com/pamditjha- निवेदक -ज्योतिष सेवा सदन {मेरठ -भारत } कार्यालय सूत्र -09897701636 +09358885616 आपका ज्योतिष सेवा सदन {कन्हैयालाल झा शास्त्री }निःशुल्क ज्योतिष जानकारी एकबार मित्रता से रात्रि-6. 30 से 8 . 30 तक फ़ोन के द्वारा प्राप्त करें । विदेशों में रहते हैं स्काइप पर एकबार फ्री जानकारी प्राप्त करें । https://www.facebook.com/kanhaiyalal.jhashastriकृष्णपुरी धर्मशाला देहली गेट मेरठ भारत सहायता सूत्र =09897701636 +09358885616

"ज्योतिष की दृष्टि में श्री राहुल गांधी जी ?{झा शास्त्री -मेरठ }

"ज्योतिष की दृष्टि में श्री राहुल गांधी जी ?{झा शास्त्री -मेरठ }

---कांग्रेस महासचिव श्री राहुलगांधी जी का जन्म 19 /06 /1970 समय प्रातः 5 /50 स्थान दिल्ली भारत । उक्त विवरण के अनुसार चन्द्रमा की महादशा में 31 /अगस्त 2013 से 30 /01 /2015 तक बुध का अंतर चलेगा । यदयपि चन्द्रमा नीच का है ,साथ ही शनिदेव भी नीच के हैं द्वादश भाव में ,किन्तु सन 2014 में शनि उच्च राशि में गमन करेगा । इससे यह तो निश्चित है कि युवराज श्री राहुलजी को तहे दिल से साथ कम लोग ही देंगें किन्तु समय की मांग श्री राहुल जी को उच्चता के शिखर विराजमान अवश्य करेगी । आने वाले समय में पार्टी को मजबूती के साथ -साथ शिखर पर भी बिठायेंगे । 
 -----भले ही कुण्डली में राजयोग नहीं है किन्तु राजा के घर जन्म लेने वाले राजा ही प्रायः होते हैं हाँ कर्म के अनुसार उन्नति और अवनति बाद में मिलती है । केन्द्र के स्वामी -शुक्र ,सूर्य ,मंगल और शनि चारो ग्रह केन्द्र में नहीं होने से दिल्ली आलावा सम्पूर्ण भारत में सफलता दिलाते हैं --इसका अभिप्राय यह भी होता है तमाम विपरीत स्थिति में भी निर्णय आपका ही होगा अर्थात आपके विना या औरों को साथ देकर या लेकर भी सर्वे सर्वा आपही होंगें । आनेवाला लोकसभा के चुनाव में त्रिशंकु होने के कारण आपके विना या आपके साथ ही सिंहासन कोई भी प्राप्त करेगा । 
   --------श्री मोदी जी की कुण्डली में चन्द्रमा नीच का है और आपकी कुण्डली में भी चन्द्रमा नीच का है इसका अर्थ होता है राजयोग में सहायता या संवाद में मीठापन चन्द्रमा के विना नहीं मिलता है या मिलेगा तो सरसता नहीं आयेगी । जिस व्यक्ति की पत्नी उत्तम हो वह व्यक्ति संसार की सभी बाधाओं को पत्नी के द्वारा पार कर सकता है । 
 प्रेषकः ज्योतिष सेवा सदन [मेरठ -भारत }=www.facebook.com/pamditjha- निवेदक -ज्योतिष सेवा सदन {मेरठ -भारत } कार्यालय सूत्र -09897701636 +09358885616 आपका ज्योतिष सेवा सदन {कन्हैयालाल झा शास्त्री }निःशुल्क ज्योतिष जानकारी एकबार मित्रता से रात्रि-6. 30 से 8 . 30 तक फ़ोन के द्वारा प्राप्त करें । विदेशों में रहते हैं स्काइप पर एकबार फ्री जानकारी प्राप्त करें । https://www.facebook.com/kanhaiyalal.jhashastriकृष्णपुरी धर्मशाला देहली गेट मेरठ भारत सहायता सूत्र =09897701636 +09358885616